चुनाव पूर्व आर्म्स जमा नही कराने वाले 55 लोगों का लाइसेंस होंगे निलंबित

चुनाव पूर्व आर्म्स जमा नही कराने वाले 55 लोगों का लाइसेंस होंगे निलंबित
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आर्म्स जमा नहीं करने वाले के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि जिले के 94% आर्म्स जमा कराए गए हैं। वहीं 55 आर्म्स जमा नही कराये गये है,उसे निलंबित करने व जप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इसको लेकर थानाध्यक्ष के रिपोर्ट पर एसपी ने डीएम को लाइसेंस निलंबित करने हेतु अनुशंसा की है।

वैसे लोग जो आज तक आर्म्स जमा नही कराये है उनके लाइसेंस को निलंबित किया जाएगा। निलंबित किए गए लाइसेंस में नगर थाना क्षेत्र के 26 , छतौनी थाना क्षेत्र के 10 , मधुबन 1 , गढ़हिया 1 , पकड़ीदयाल 1 , हरसिद्धि4 , मलाही 2 , पचपकड़ी 1 ,बिजधरी 1 , तुरकौलिया 1, सुगौली 4 , ढाका के तीन आर्म्स लाइसेंस शामिल है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page