बिहार में चुनाव प्रकिया देखने पहुंचे 7 देशो के प्रतिनिधि
पटना।बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया देखने के लिए 7 देशों के 14 प्रतिनिधि बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। जिसमे फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और कोलंबिया के प्रतिनिधि शामिल है। सभी आज यानी 6 नवंबर को पहले चरण हो रहे मतदान और मतदान के बाद ईवीएम किस तरह से स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है, उसकी सुरक्षा कैसे की जाती है, ये तमाम प्रकिया देखेंगे। इसके पूर्व इन लोगो ने ईवीएम डिस्पैच केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उसके बाद वो यहां की पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से सीख लेकर अपने देश में चुनाव प्रक्रिया में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। ये राजनयिक भारत निर्वाचन आयोग के अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के तहत पटना पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान में हुई, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने प्रतिभागियों से संवाद किया। इस कार्यक्रम के तहत, विदेशी प्रतिनिधि बिहार के दौरे पर हैं।

