बिहार में फिर से बनेगी एनडीए सरकार:निरहुआ
मोतिहारी।भोजपुरी सुपरस्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने बुधवार को एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में कई जनसभाओं को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में बिहार तेज गति से आगे बढ़ रहा है।उन्होने पूर्वी चंपारण जिले मोतिहारी विधानसभा के लखौरा,हरसिद्धि विधानसभा के तुरकौलिया व पिपरा विधानसभा के तेतरिया में एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते हुए कहा कि बिहार पकड़ चुकी है रफ्तार फिर से एनडीए सरकार जिसमें न केवल विकास हो रहा है,बल्कि अपराधी भी भय में है।
निरहुआ ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया। अब बिहार में सीता मईया का भव्य मंदिर भी बन रहा है। बिहार को पूर्णत: अपराध मुक्त बनाना है,तो गुंडों और माफियाओं पर लगाम लगानी है, तो एनडीए को जिता कर यूपी की तरह बुलडोजर बाबा की सरकार बनाईये। निरहुआ ने कहा, “एनडीए उम्मीदवार जीतेंगे सरकार बनेगी तो माफिया और गुंडे बिहार छोड़ कर भागेंगे।अपने संबोधन में निरहुआ ने एनडीए सरकार द्वारा पिछले बीस वर्षों में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते कहा कि जनता इस सरकार के द्धारा किये गये विकास कार्यो को महसूस कर रही है।सरकार ने हर तरफ विकास की गंगा बहायी है। महिलाओं का जितना विकास इस सरकार ने किया शायद किसी ने नही किया। चुनावी सभा में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी, सांसद राधामोहन सिंह, और उत्तर प्रदेश के विधायक नंदकिशोर गुज्जर समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

