दिल्ली की रैली में शामिल होने आ रहे लोगों को रोकने की कोशिश : राहुल गांधी

दिल्ली की रैली में शामिल होने आ रहे लोगों को रोकने की कोशिश : राहुल गांधी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित विपक्ष की रैली से पहले दूसरे राज्यों से यहां आ रहे लोगों को रोकने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब समेत कई राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को यहां आने से रोका जा रहा है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले दूसरे राज्यों से दिल्ली आ रहे लोगों को रोकने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुंचने वाले लोगों की संख्या और रास्ते में रोके गए लोगों की संख्या से देश में चल रही स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि लोगों में काफी गुस्सा और भावनात्मक पीड़ा है, क्योंकि लाखों लोगों को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के वोट अडानी, अंबानी, नरेन्द्र मोदी, अमित शाह को फायदा पहुंचाने के लिए चोरी किए जा रहे हैं। ये अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि एक ही आंदोलन का हिस्सा हैं। पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है और विरोध करना चाहने वाले सभी लोगों का स्वागत है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह लड़ाई संविधान, भारत के विचार और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए है। वोट देने का अधिकार हर भारतीय की आवाज है और विपक्ष इसी अधिकार की रक्षा के लिए एकजुट हुआ है।

राहुल गांधी ने बताया कि आज होने वाले इसी तरह के कार्यक्रम (इंडी गठबंधन की बैठक) को शनिवार के लिए टाल दिया गया है। इसके अगले दिन रामलीला मैदान में मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page