केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह पर चुनाव आयोग ने मामला किया दर्ज

केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह पर चुनाव आयोग ने मामला किया दर्ज
Facebook WhatsApp

पटना।बिहार चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। मोकामा में मतदाताओं को धमकाने और प्रत्याशियों घरों में कैद रखने का आह्वान करने के आरोप में ललन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।ललन सिंह पर मोकामा थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और लोक अधिनियम की सुसंगत धारा में प्राथमिकी कराई गई है।

मोकामा सीओ लवली कुमारी ने प्राथमिकी कराई है। केंद्रीय मंत्री ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के शिवनार गांव में विवादित बयान दिया था।

जिला प्रशासन पटना ने X पर पोस्ट कर बताया कि वीडियो निगरानी टीम के वीडियो फुटेज की जांच की गई। जांचोपरांत इस मामले में ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह के विरूद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है,कि मोकामा से राजग के घटक दल जद यू प्रत्याशी व पूर्व विधायक अनंत सिंह तीन दिन पहले जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।

इसके बाद से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जद यू प्रत्याशी अनंत सिंह के प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है।

ललन सिंह मुंगेर लोक सभा क्षेत्र से सांसद हैं। मोकामा इसी क्षेत्र में है। उनको चुनाव जिताने में अनंत सिंह की बड़ी भूमिका रही थी।

ऐसे मे ललन सिंह अनंत सिंह का साथ निभा रहे हैं। कल सोमवार को भी मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोकामा में अनंत सिंह के पक्ष में रोड शो किया था।

उसमें अनुमति से अधिक संख्या में वाहन के शामिल होने और हूटर लगी गाड़ी को लेकर ज़दयू प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता पर आदर्श आचार संहिता की प्राथमिकी की गई थी। पुलिस ने हूटर लगी गाड़ी ज़ब्त भी कर ली थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page