मोतिहारी शहर में दिनदहाड़े मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट

मोतिहारी शहर में दिनदहाड़े मां-बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।नगर थाना क्षेत्र के आजादनगर, एकौना मानसपूरी, सिंह द्वार के पास गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने अनिल गुप्ता के घर में घुसकर शाम 5 बजे करीब 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं नकदी लूट लिए।

जानकारी के अनुसार, पांच से छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पिस्टल के बल पर घर में मौजूद महिला और उसके पुत्र को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट की। बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, ताकि घटना से संबंधित फुटेज पुलिस के हाथ न लग सके। इसके अलावा बदमाश मोबाइल फोन और उसमें लगा सिम कार्ड भी लेकर चले गए।


घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बताते है कि अनिल कुमार गुप्ता आरडब्ल्यूडी में कार्यरत है , जो घटना के वक्त घर पर नहीं थे। इस वारदात के बाद मुहल्ले में सनसनी फैल गई है।

इस घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद लग रहा है , नगर पुलिस और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंच के घटना की जांच की है।जल्द ही घटना का उद्भेदन किया जायेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page