शिक्षक निर्वाचन में एनडीए की जीत के लिए सांसद के नेतृत्व में बैठक
रक्सौल। भाजपा जिला कार्यालय में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें उम्मीदवार को विजयी बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
सांसद डा. संजय जयसवाल ने एनडीए उम्मीदवार ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के मद्देनजर शिक्षकों एवं मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने तथा उम्मीदवार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान को गति देने की अपील की। वहीं नेताओं ने कहा कि चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।
मौके पर सुगौली विधायक बबलू गुप्ता, नरकटिया विधायक विशाल शाह, पूर्व मंत्री रामचंद्र प्रसाद साहनी, राजेश पासवान, प्रदीप मांझी सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

