सांसद राधामोहन सिंह ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में दिया एकजुटता का संदेश 

सांसद राधामोहन सिंह ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में दिया एकजुटता का संदेश 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सारण शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर मतदाता सम्मेलन का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में हुआ।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के बीच संवाद करना सदैव एक विशेष अनुभव होता है, क्योंकि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले सच्चे राष्ट्रनिर्माता हैं। किसी भी समाज की प्रगति, उसकी बौद्धिक चेतना और राष्ट्र की उन्नति में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि होती है।

यह चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं है, बल्कि शिक्षक समाज की आवाज को सशक्त बनाने, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके सम्मान एवं अधिकारों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने का अवसर है।मेरा आग्रह है कि एनडीए के प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर शिक्षक समाज के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करें।‌

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए निकट भविष्य में उनके लिए लायी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में बताया। उन्होंने कहा कि  हम चाहते हैं कि शिक्षकों की जायज मांगों को उचित मंच मिले और शिक्षक समाज के सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इस दिशा में एक संवेदनशील, सक्रिय और जवाबदेह प्रतिनिधित्व अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर मछुआरा आयोग अध्यक्ष ललन सहनी, पूर्व मंत्री सह मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व मंत्री जनक राम, विधायक कल्याणपुर सचिंद्र प्रसाद सिंह, विधायक पिपरा श्याम बाबू यादव, विधायक केसरिया शालिनी मिश्रा, पूर्व विधायक गोविंदगंज सुनील मणि तिवारी, जदयू जिला अध्यक्ष भरत पटेल, संचालन कर्ता डिप्टी मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page