हत्याकांड का आरोपी कोर्ट में किया सरेंडर
तुरकौलिया। विगत दिनों जयसिंहपुर रेतवा नदी किनारे दीपक कुमार नामक एक युवक को चाकू से गोदकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि खिरवा बाजार निवासी भूलन साह के इकलौता पुत्र दीपक कुमार को विश्वासघाती दोस्तों ने घर से बुलाकर भूजा खिलाने के लिए ले गया था।
जहां दीपक की नृशंस तरीके से हत्याकर रेतवा नदी किनारे फेंक दिया गया था। मामले में मृतक के पिता भूलन साह तीन युवक को नामजद किया है। मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के दबिश पर नामजद अभियुक्त ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

