नेपाल के 109 बड़े सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 654 करोड़ का बजट आवंटित

नेपाल के 109 बड़े सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 654 करोड़ का बजट आवंटित
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल सरकार ने सरकारी विद्यालयों के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों के बढ़ते आकर्षण को और मजबूत करने के उद्देश्य से स्कूलों के भौतिक बुनियादी ढांचे के विकास की योजना शुरू की है।इस योजना के तहत बेहतर शैक्षणिक परिणाम देने वाले और 2,000 से अधिक विद्यार्थियों वाले देशभर के 109 बड़े सरकारी विद्यालयों को प्राथमिकता देते हुए उनके बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है।

शिक्षा एवं खेलकूद मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में बदलाव की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक कदम माना है। चालू वित्त वर्ष में इन विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कुल 654 करोड़ नेपाली रुपये का बजट आवंटित किया गया है।सस्मित पोखरेल के अनुसार, योजना के पहले चरण में 89 विद्यालयों के लिए 534 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

इस राशि से विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला, 12 कमरों वाले भवनों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन भवनों में आधुनिक कक्षाओं, व्यवस्थित प्रयोगशालाओं और समृद्ध पुस्तकालयों की व्यवस्था होगी।

मंत्री ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और प्रभावी शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।शिक्षा एवं खेलकूद मंत्री पोखरेल ने कहा कि कुछ सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की अधिक संख्या होना खुशी की बात है, वहीं कुछ विद्यालय विद्यार्थियों की कमी से जूझ रहे हैं। हम इस वास्तविकता के प्रति भी उतने ही सजग हैं। विद्यालयों के बीच इस असमानता को दूर करने के लिए हमने बड़े विद्यालयों से बुनियादी ढांचे में सुधार की शुरुआत की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page