भारत पहुंचीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा जोर

भारत पहुंचीं कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद, द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा जोर
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद भारत पहुंच गई हैं। उनके इस दौरे को भारत और कनाडा के बीच उच्चस्तरीय संपर्क तथा द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक प्रगति को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अनीता आनंद के भारत आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि जून 2025 के बाद यह उनकी तीसरी भारत यात्रा है। उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच लगातार जारी उच्चस्तरीय संवाद और संबंधों में बनी सकारात्मक गति को दर्शाता है।जायसवाल के मुताबिक, यात्रा के दौरान दोनों पक्ष हाल के दिनों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर विचार किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page