जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 24 घंटे में अनुमति नहीं मिली तो फिर करेंगे आंदोलनः सीजेपी

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 24 घंटे में अनुमति नहीं मिली तो फिर करेंगे आंदोलनः सीजेपी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे।उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस स्वयं सीजेपी को प्रदर्शन के लिए उपयुक्त तारीख और समय तय कर सूचित करे।

सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास सोमवार को प्रदर्शन की अनुमति मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने पहुंचे थे।

सौरव दास ने पत्रकारों से कहा, पुलिस आमतौर पर सभी से 10 दिन पहले संपर्क करने को कहती है। अब हमने विकल्प उनके सामने रखा है कि वे खुद हमें जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख और समय बताएं। हम इस पर निर्णय लेने के लिए पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस समेत विपक्षी दल और कई छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच सीजेपी ने 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस के भारी बंदोबस्त के कारण प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर नहीं पहुंच सके थे। ये लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर को तत्काल रोकने की मांग कर रहे हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page