समकालीन अभियान में 11 आरोपित व वारंटी गिरफ्तार,न्यायालय भेजे गए
हरसिद्धि। पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विभिन्न कांडों और न्यायालय से संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों सहित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 324/25, दिनांक 28 मई 2025 के मामले में सेमरा वार्ड नंबर दो निवासी बबली राम (55 वर्ष), पिता संतु राम तथा मीना देवी (53 वर्ष), पति बदरी राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हरसिद्धि थाना कांड संख्या 502/26, दिनांक 10 अक्टूबर 2026 के तहत मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के अभियुक्त पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी पप्पू शर्मा को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा टीआर नंबर 419/26 के वारंटी पानापुर मलाही टोला निवासी प्रयाग सनी, पिता राम जन्म साहनी तथा रिंकू देवी, पति सुनील साहनी को गिरफ्तार किया गया। टीआर नंबर 739/26 के मामले में मेहता टोला वार्ड नंबर चार निवासी अजीत कुमार (34 वर्ष), पिता नंदलाल प्रसाद तथा रामाधार प्रसाद (58 वर्ष), पिता दुर्गा प्रसाद को पकड़ा गया। जबकि कंप्लेंट केस नंबर 318/22/23 के वारंटी माधोपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम हुसैन, पिता सतार मियां तथा सीआइएस नंबर 450/16 के वारंटी सेवराहा बाजार निवासी ग्रुप देवता, स्वर्गीय यदुनंदन साह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही टीआर नंबर 3486/26 के मामले में मिश्री टोला निवासी मराछी देवी, पति स्वर्गीय रामायण महतो तथा कांति देवी, पति तपेश्वर महतो को गिरफ्तार किया गया। अभियान में अविनाश कुमार, अंकित कुमार, नेहा वर्षा, सिराज अहमद, रामबाबू यादव, पारस नाथ चौधरी, अर्जुन रविदास सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

