सहारनपुर : देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा, चार श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

सहारनपुर : देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा, चार श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
Facebook WhatsApp

-चालक-परिचालक हिरासत में

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को शनिवार सुबह देवबंद में हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर बर्तनों से भरे कैंटर ने टक्कर मार दी।हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतक मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के निवासी थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन सहारनपुर के जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जानते हुए उनके बेहतर इलाज के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के करीब 19 लोग सात अक्टूबर को ट्रैक्टर ट्राली द्वारा शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे सभी माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान देवबंद में हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर पीछे से आए तेज रफ्तार बर्तनों से भरे कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे में कुशावली गांव निवासी रमेश (40) सागर (40) अमन (23) और सतेंद्र की मौत हो गई। हादसे में 15 से अधिक श्रद्धालु घायल भी हुए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। कैंटर चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सहारनपुर और मेरठ के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page