कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी : सम्राट चौधरी

कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी : सम्राट चौधरी
Facebook WhatsApp

-कैलाशपति मिश्र की जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया नमन

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कैलाशपति मिश्र की जयंती पर रविवार को पटना स्थित आईसीएआर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण तथा समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, विचारों और अमूल्य भूमिका को सम्मान देते हुए राज्य सरकार आगामी वर्ष से उनकी जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी।सम्राट चौधरी ने कहा कि कैलाशपति मिश्र बिहार की धरती के महान सपूत थे और उनकी जयंती को राजकीय समारोह के रूप में मनाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं कृतज्ञता का प्रतीक होगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, विधायक संजीव चौरसिया, संजय कुमार, मनोज कुमार और रत्नेश कुमार, विधान पार्षद संजय मयूख तथा पूर्व विधायक दिलमणी देवी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कैलाशपति मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page