सारण में बाढ़ राहत वितरण के दौरान मकेर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्टल, एसएसपी ने किया निलंबित

सारण में बाढ़ राहत वितरण के दौरान मकेर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्टल, एसएसपी ने किया निलंबित
Facebook WhatsApp

सारण। जिले के मकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान बाढ़ पीड़ितों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर मकेर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक संग्राम कुमार सिंह ने आपा खो दिया और कथित तौर पर ग्रामीणों पर पिस्टल तान दी।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

वीडियो सामने आते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में मकेर थानाध्यक्ष संग्राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, सारण निर्धारित किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किन परिस्थितियों में थानाध्यक्ष द्वारा पिस्टल निकालने की नौबत आई और घटना के अन्य पहलुओं की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page