सीमा पार से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, अमृतसर में एके-47 राइफल व दो हैंड ग्रेनेड सहित एक गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, अमृतसर में एके-47 राइफल व दो हैंड ग्रेनेड सहित एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक व्यक्ति को एक एके-47 असॉल्ट राइफल (मैगजीन और नौ जिंदा कारतूस सहित) तथा दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार करके अवैध हथियार और विस्फोटक सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।पंजाब के पुलिस महानिदेशक गाैरव यादव ने रविवार काे बताया कि पकड़ा गया नवजोत सिंह (28) पेशे से ट्रक ड्राइवर है और तरनतारन के गांव चीमा का रहने वाला है। हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वह खेपों की सप्लाई के लिए करता था।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह विदेशी तस्करों से जुड़ा हुआ था और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल था। उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।ऑपरेशन के संबंध में जानकारी साझा करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी), बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस की विशेष टीमों ने विशेष अभियान चलाया और मोटरसाइकिल पर जा रहे नवजोत सिंह को रोककर हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने मैगजीन और जिंदा कारतूसों सहित एक एके-47 असॉल्ट राइफल तथा दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए।अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी (जांच) रमनदीप सिंह, डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा और डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह की निगरानी में अंजाम दी गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page