अब्दुल वहाब उर्फ छोटू बने रालोमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

अब्दुल वहाब उर्फ छोटू बने रालोमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
Facebook WhatsApp

सुगौली। नगर के स्टेशन रोड सिसवनिया टोला  स्थित रालोमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल वहाब उर्फ छोटू के मनोनयन पर पार्टी जनों में खुशी है। उनके आवास पर  राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जुल्फिकार आफताब का प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल वहाब उर्फ छोटू,प्रदेश महासचिव मामून अली शेख सहित कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता तथा संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए अब्दुल वहाब उर्फ छोटू को राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वे पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कईयों ने बधाई दी है। मौके पर प्रदेश महासचिव मामून अली शेख,अब्दुल्ला मलिक,इंजिनियर मो. जियाउल हक, इंजिनियर मो.आफताब,इरशाद आलम, कमरुल होदा, मो. इम्तियाज,एजाज मलिक,वसीम आलम,फैयाज आलम,साहिल सैफी,मो.शोबराती,फैयाज,डॉ अमनूल्लाह,डॉ इमामूल हक,मुन्ना गिरी,अयूब हैदर,वंशीधर दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page