मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तथा चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया।हालांकि दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस अवसर पर उदय भानु चिब ने कहा कि चुनाव आयोग देश की सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक संस्थाओं में से एक है, लेकिन उसकी निष्पक्षता को लेकर जनता के मन में लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हों तो मुख्य चुनाव आयुक्त को सामने आकर जवाब देना चाहिए और पद पर बने रहने के बजाय इस्तीफा देना चाहिए।चिब ने कहा कि चुनाव आयोग किसी सरकार या राजनीतिक दल की निजी संस्था नहीं है, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ी संस्था है। उन्होंने कहा कि इसकी विश्वसनीयता और निष्पक्षता से जुड़े सवालों का जवाब देना मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी है और जवाबदेही से बचना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुकूल नहीं माना जा सकता।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।प्रदर्शन में दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया, राष्ट्रीय महासचिव हरि कृष्णा, खुशबू शर्मा, मितेंद्र दर्शन सिंह, राष्ट्रीय सचिव सत्यवान गहलोत, परमिंदर सिंह पम्मी, हनवरन कंसाना सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page