सुगौली चीनी मिल के तत्वाधान मे पकड़िया मे आयोजित हुआ कृषक प्रशिक्षण शिविर

सुगौली चीनी मिल के तत्वाधान मे पकड़िया मे आयोजित हुआ कृषक प्रशिक्षण शिविर
Facebook WhatsApp

-कृषि वैज्ञानिको ने गन्ने की उन्नत खेती का किसानों को दिया जानकारी

हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के पकड़िया गांव में शनिवार को राज्य योजना अंतर्गत कृषि रोडमैप के तहत गन्ना प्रौद्योगिकी विस्तार विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में करीब पांच दर्जन किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, उन्नत प्रजातियों के चयन और संतुलित उर्वरक के उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एचपीसीएल बायोफ्यूल्स के उप महाप्रबंधक (गन्ना) आरएस भारद्वाज, उप प्रबंधक गन्ना संजीव कुमार, संतोष कुमार तिवारी, गन्ना अधिकारी जयकी सागर, राजू कुमार, चंद्रबिंदु एवं मदन प्रसाद सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

वहीं बिहार सरकार के गन्ना प्रसार पदाधिकारी हर्षवर्धन, राम प्रकाश प्रवीण और जगन्नाथ शाह ने भी किसानों को गन्ने की खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. सतीश चंद्र नारायण एवं डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने किसानों को गन्ने की उन्नत प्रजातियों के चयन और गुणवत्तापूर्ण बीज के इस्तेमाल की विधि बताई।

वैज्ञानिकों ने कहा कि बेहतर उत्पादन के लिए खेत की मिट्टी, जलवायु और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार गन्ने की प्रजाति का चयन करना जरूरी है। किसानों को गन्ने में संतुलित मात्रा में उर्वरक देने की भी सलाह दी गई।

प्रशिक्षकों ने खाद एवं उर्वरक के संतुलित उपयोग के साथ-साथ कार्बनिक खाद, जैविक खाद और जीवाणु खाद के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। कहा गया कि जैविक एवं कार्बनिक खाद के उचित इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने में मदद मिलती है और लंबे समय तक खेत की उत्पादकता बेहतर रखी जा सकती है। वहीं किसानों को खेती में वैज्ञानिक तकनीक अपनाने और समय पर कृषि कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

मौके पर किसान मनोज पांडेय, लालबाबू सिंह, मुकेश कुमार, संतोष कुमार सहित करीब पांच दर्जन किसान उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page