रात में शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की लापता

रात में शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की लापता
Facebook WhatsApp

 -मां ने एक महिला सहित तीन के विरुद्ध दर्ज कराई  प्राथमिकी

मोतिहारी। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अनहोनी की घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पीड़िता की मां ने रघुनाथपुर थाना पुलिस में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोप है,कि उसकी नाबालिग बेटी रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि सुधांशु कुमार, राजा महतो और बबिता देवी ने साजिश के तहत उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। बबिता देवी ढाका थाना क्षेत्र के बरैवा गांव की रहने वाली है, जबकि सुधांशु कुमार और राजा महतो सगे भाई हैं, जो रघुनाथपुर वृता में किराये के मकान में रहते हैं।

पीड़िता की मां ने आशंका जताई है कि उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस संबंध में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page