बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक कुकू कोहली को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक कुकू कोहली को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Facebook WhatsApp

मुंबई। बाॅलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का बुधवार को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।अंतिम विदाई के दौरान अरुणा ईरानी बेहद भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में परिजन उन्हें संभालते दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का 25 अगस्त को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। दिल का दौरा पड़ने से हुई उनकी मौत से फिल्म जगत में शोक की लहर है। कुकू कोहली की अंतिम यात्रा अंधेरी पश्चिम स्थित उनके ग्रीन एकर्स आवास से शुरू हुई। ओशिवारा श्मशान घाट पर परिवार और करीबी लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

सामने आए एक वीडियो में अरुणा ईरानी सफेद कपड़ों में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर पति को खोने का गहरा दर्द साफ दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में वह फूट-फूटकर रोती नजर आईं। इन भावुक दृश्यों ने उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को भी भावुक कर दिया।कुकू कोहली को अंतिम विदाई देने

बॉलीवुड की कई हस्तियां भी पहुंचीं। विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अशोक पंडित और रोहित शेट्टी समेत कई कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने दिवंगत निर्देशक को श्रद्धांजलि दी। कुकू कोहली ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया था। खास तौर पर ‘फूल और कांटे’ के जरिए उन्होंने अजय देवगन को बतौर अभिनेता लॉन्च किया था। ‘सुहाग’, ‘हकीकत’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों के लिए भी उन्हें याद किया जाता है। उनके निधन से हिंदी सिनेमा ने एक अनुभवी फिल्मकार खो दिया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page