मनुस्मृति पर आघात राहुल की विद्वेषपूर्ण मानसिकता का परिचायकः एबीजेएस

मनुस्मृति पर आघात राहुल की विद्वेषपूर्ण मानसिकता का परिचायकः एबीजेएस
Facebook WhatsApp

हैदराबाद। अखिल भारतीय जनसंघ (एबीजेएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारत भूषण पाण्डेय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गत दिनों मनुस्मृति को गलत ढंग से उद्धृत कर स्त्री विरोधी बताने संबंधी वक्तव्य की कड़ी निंदा की है।उन्होंने हुए इसे सनातन धर्म के प्रति विद्वेषपूर्ण मानसिकता का परिचायक बताया।

आचार्य पाण्डेय ने राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं से धार्मिक विषयों पर टिप्पणी करने से बाज आने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में किस प्रकार संविधान, लोकतंत्र और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हिंदू धर्म और धर्माचार्यों पर आघात किया गया था, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर लांछित और कारागार में निबद्ध किया गया था और श्रीराम सेतु तोड़ने तथा श्रीराम मंदिर का विरोध का अभियान चलाया गया था, यह देश की जनता को भली-भांति याद है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मनुस्मृति पर बोलने की बजाय बांग्लादेश में निरीह हिंदुओं के निरंतर हो रहे कत्लेआम पर बोलें। उन्होंने कहा कि राजनीति में अयोग्य, अदूरदर्शी सत्तालोलुप तत्त्वों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है और देश विरोधी अराजक तत्त्व इसका लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page