मोतिहारी में पिकअप पर लदी 1989 लीटर मिलावटी पेट्रोल जब्त,एक गिरफ्तार
मोतिहारी। नगर थाना पुलिस ने पेट्रोल में मिलावट के बाद ग्रामीण इलाकों में सस्ते दाम पर बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है।साथ ही बड़ी मात्रा में मिलावटी पेट्रोल भी जब्त किया है।
उक्त कारवाई नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर लखौरा की ओर जाने वाले सड़क पर नेशनल हाईवे पर की है। जहां एक पिकअप पर लदी 1989 लीटर पेट्रोल जब्त की है।
कार्रवाई के दौरान चालक भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बरमादिया निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप से बड़ी मात्रा में पेट्रोल ले जाया जा रहा है। सूचना के आलोक में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने लखौरा की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर
एक संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गयी। इस दौरान पुलिस को देखते ही चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान चंदन कुमार, पिता हरिशंकर पंडित, निवासी बरमादिया, थाना चकिया के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक पिकअप और उसमें लदा 1989 लीटर पेट्रोल बरामद किया है।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बरामद पेट्रोल टैंकर से कटिंग कर उसमे अन्य केमिकल की मिलावट करने के बाद ग्रामीण इलाकों में सस्ते दाम पर इसकी बिक्री की जाती है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेट्रोल की खेप कहां से आती थी और इसे किन-किन इलाकों में पहुंचाया जाया जा रहा था।फिलहाल पुलिस आरोपित चंदन से पूछताछ कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।जाहिर है,आरोपित के खुलासे के बाद इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगो का भी खुलासा हो सकता है।

