समारोह पू्र्वक मनायी गई भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
मोतिहारी। शहर अंतर्गत बंजरिया आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, स्व. राजीव गांधी की 82 वीं जयंती के अवसर पर ई. शशि भूषण राय, उर्फ गप्पू राय, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमिटी ने कहा कि समारोह को संबोधित कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान भारत को 21 वीं सदी में ले जाने की नींव रखी। कम्प्यूटर, दूर संचार और सूचना एवं प्रौधोगिकी की क्रांति को बढ़ावा दिया, मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होने दुनिया के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश भारत के राजनीति में पार्दर्शिता लाने और दल-बदल रोकने के लिए दल-बदल कानून पारित किया। शिक्षा एवं सामाजिक विकास की दिशा में राष्ट्रीय शिक्षा निति लागू कर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चो के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयो की स्थापना की तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बच्चो को घातक बीमारियो से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शरूआत की। उनका जीवन आज प्रेरणा के स्रोत हैं। देश को अखण्ड रखने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्व. राजीव गांधी को देश याद रखेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम में विजय शंकर पाण्डेय, विनय कुमार सिंह, मदन प्रसाद कुशवाहा, रामप्रवेश तिवारी, अजहर हुसैन अंसारी, रंजीत पाण्डेय, चुमन जायसवाल, ओसैदुर्र रहमान खान, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, पप्पू रंजन मिश्रा, रंजन उपाध्याय, पप्पू कुमार ठाकुर, रमेश सहनी, अजय झा, नेयाज अहमद खां, हरि किशोर पटेल, मोख्तार प्रसाद गुप्ता, शैलेश ठाकुर, प्रिन्स मिश्रा, धीरज कुमार राय, अवनीश कुमार, राजीव रंजन कुमार, रंजन कुमार शर्मा, रमेश कुमार, प्रेमरंजन राय, मनु कुमार मिश्रा, रंजीत कुमार मिश्रा, अरूण कुमार मिश्रा, गोपाल कुमार, गोविन्द कुमार, टुनु राय, सुमन, श्री अवध किशोर सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

