पूर्वी चंपारण जिले के 33084 परिवारों को पीएम योजना अंतर्गत सौंपी गई घर की चाभी

पूर्वी चंपारण जिले के 33084 परिवारों को पीएम योजना अंतर्गत सौंपी गई घर की चाभी
Facebook WhatsApp

–समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में संपन्न हुआ गृह प्रवेश का भव्य कार्यक्रम

मोतिहारी। ग्रामीण विकास की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना अंतर्गत गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिला में 33084 लाभुकों को नव निर्मित आवास की चाबी सौंपी गई, इसी के साथ उन्हें  गृह प्रवेश कराया गया।  समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव,विधायक  राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता, जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत शैलेंद्र कुमार भारती,अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास के लाभुक उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार में पूर्ण किए गए 3.35 लाख आवासों का गृह प्रवेश, आवास का चाबी एवं नए चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण तथा केंद्र सरकार द्वारा बिहार राज्य को लक्ष्य का आवंटन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन पटना में किया गया था, जिसका सीधा प्रसारण डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार  में कराया गया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री  विजेंद्र प्रसाद यादव,  ग्रामीण विकास मंत्री  श्रवण कुमार के साथ  शिवराज सिंह चौहान, मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार भी उपस्थित थे।

– कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 11 परिवार को  सौंपा गया चाबी 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 लाभुकों को नव निर्मित आवास का प्रतीकात्मक चाबी एवं शुभकामना संदेश दिया गया इसके अतिरिक्त कुल 11 लोगों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति संबंधी स्वीकृत्यीदेय भी दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया गया कि 2024- 25 एवं 2025-26 अंतर्गत जिले को कुल 106357 आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध 106291 आवास के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। वर्तमान में 33084 आवास को पूर्ण कराया गया है। आवास पूर्ण करने वाले लाभुकों को आज आवास का चाबी सौंपा गया है।

जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में फूलमाला देवी, चंद्रावती देवी, इन्द्रासनी देवी, कृष्णा चौधरी, नगीना साह,महेंद्र राय, रंगीता देवी, शिवधारी सहनी, मीना देवी,जगन्नाथ दास,गीता देवी को आवास की चाबी विधायकों और जिलाधिकारी के द्वारा प्रदान की गई।

11 लोगों सुशीला देवी, फुलगनी देवी, पुष्पा देवी, सुकन देवी, शांति देवी, शत्रुघ्न सहनी, प्रगण सहनी, रमेश सहनी, रतनी देवी, रामप्रवेश सहनी और बच्चन दास शामिल हैं।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो आवास अभी पूर्ण नहीं हुए हैं उसके पूर्णता के लिए ग्रामीण विकास विभाग लगातार कार्य कर रहा है। उप विकास आयुक्त के स्तर पर उसकी प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और शीघ्र ही इन आवासों को भी पूर्ण करा लिया जाएगा।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत 2023- 24 एवं 2025-26 में कुल 1904 अवसान का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके विरुद्ध वर्तमान में 1720 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। इस मद में 1,20,000 रू को राशि राज्य सरकार के द्वारा जाती है।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि ग्रामीण विकास की योजनाओं में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना को भी पूर्वी चंपारण जिला में सफलतापूर्वक लागू कराया गया है। इस योजना अंतर्गत वैसे लाभुक जिनका आवास 2010 से पहले बना था और आवास की स्थिति अच्छी नहीं थी, उन आवासों के जीर्णोद्धार के लिए एक मुस्त 50000 की राशि सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

इस मद में पूर्वी चंपारण  में 2890 आवासों के जीर्णोद्धार के लक्ष्य के विरुद्ध 2834 आवासों का जीणोद्धार कराया गया है। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए है।  इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित जिला के सभी लाभुकों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए डॉ. कुंदन कुमार एवं  जयराम चौरसिया सहित ग्रामीण विकास विभाग के  सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page