जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : निशांत

जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता : निशांत
Facebook WhatsApp

पटना। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में बुधवार काे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के लिए मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निशांत ने जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधा संवाद करना, उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़, प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में विभाग की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने भी विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल की। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शंभु कुशवाहा मौजूद रहे।जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने समस्याओं के समाधान के प्रति मंत्रियों की तत्परता की सराहना की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page