खाद तस्करी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो गिरफ्तार
बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र में खाद की तस्करी एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खाद की अवैध तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया गाँव निवासी सन्नी कुमार, पिता नवल कुमार यादव, सोनू कुमार, पिता नवल कुमार यादव के रूप में हुई है।
दोनों आरोपितों के खिलाफ खाद की तस्करी तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खाद की तस्करी एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

