75 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार

75 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

-शराब कारोबारियों के खिलाफ सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुगौली। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों के पास से कुल 75 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विजय कुमार, पिता दुमन मांझी, निवासी छपवा मुशहरी टोला तथा अजय साह, पिता रामलाल साह और मिथलेश पटेल, पिता सुरेन्द्र पटेल, दोनों निवासी छगराहा विरता टोला के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को सफलता मिली। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार तीनों आरोपितों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page