नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से पंचायत समिति सह पूर्व मुखिया पति की मौत
बनकटवा। जितना थाना क्षेत्र जितपुर पंचायत के जोलगावा गाँव मे मंगलवार की सुबह बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह मुखिया पति अखिलेश साह की मौत हो गई।
बताया जाता है कि अखिलेश साह सुबह अपने खेत की फसल देखने गए थे। फसल देखकर लौटने के दौरान रास्ते में खेत की मेड़ से उनका पैर फिसल गया और वह नंगे मेटल तार की चपेट में आ गए। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों के अनुसार, एक किसान ने अपनी लौकी और बोड़ी की फसल को नीलगाय से बचाने के लिए खेत के चारों ओर नंगे मेटल तार से घेराबंदी कर रखी थी।
आरोप है कि इसी तार में बिजली का करंट दौड़ाया गया था। यही तार अखिलेश साह के लिए जानलेवा साबित हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही जितना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया जायेगा।

