आदापुर में दो साइबर कैफे संचालक आधार फर्जीवाड़ा में हुए गिरफ्तार 

आदापुर में दो साइबर कैफे संचालक आधार फर्जीवाड़ा में हुए गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

आदापुर। प्रखंड क्षेत्र के साइबर कैफे वाले के द्वारा भारी पैमाने पर नेपाली लोगों को फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने का मामला प्रकाश में आया है। जाहिर है अगर जांच की प्रक्रिया जारी रहे तो अधिकांश साइबर कैफे पकड़े जायेंगें।

आदापुर थाना प्रभारी पूजा  कुमारी ने अपने जवानों व एस एस बी जवानों के सहयोग से संयुक्त छापामारी कर विशुनपुरवा गांव निवासी रामविनय चौरसिया पिता प्रेम प्रसाद को कैफे से गिरफ्तार किया, पूजा कुमारी ने बताया कि इनके द्वारा एक एप्लीकेशन डी प्रिंट पोर्टल का इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड नेपाली लोगों को बना कर दिया जाता था।

दुसरी छापामारी श्यामपुर बाजार के वर्षा कम्प्यूटर पर भी बनाया जाता था जिन्हें धर दबोचा गया, दोनों साइबर ठगों को आदापुर थाना काण्ड संख्या 277/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page