रक्सौल बीईओ की स्कार्पियो हुई चोरी, सैनिक रोड से वाहन ले उड़े चोर

रक्सौल बीईओ की स्कार्पियो हुई चोरी, सैनिक रोड से वाहन ले उड़े चोर
Facebook WhatsApp

रक्सौल। शहर में वाहन चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रक्सौल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद की स्कार्पियो गाड़ी चोरी कर ली। घटना शहर के वार्ड नंबर-18 स्थित सैनिक रोड की है। चोरी की इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्राण रंजन प्रसाद का डेरा वार्ड नंबर-18 स्थित सैनिक रोड में माया जिम के समीप है। उनकी स्कार्पियो गाड़ी सैनिक रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर स्कार्पियो को चोरी कर लिया। चोरी गई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-22-बीए9731 बताया गया है। वाहन चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है, ताकि वाहन चोरी कर फरार हुए चोरों की पहचान की जा सके।

मामले की जानकारी देते हुए रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि वाहन चोरी को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी किए गए वाहन की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page