कोटवा में निकला भव्य तिरंगा यात्रा,उमड़ी लोगों की भीड़

कोटवा में निकला भव्य तिरंगा यात्रा,उमड़ी लोगों की भीड़
Facebook WhatsApp

विधायक के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने निभाई भागीदारी

कोटवा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोटवा में 10 अगस्त दिन सोमवार को 4 बजे से 6 बजे तक तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा कोटवा स्टेट बैंक से शुरू होकर कोटवा उच्च विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे जो देश भक्ति के नारे और गाने के बीच तिरंगा के साथ निकली यह यात्रा से कोटवा के भ्रमण किए।

सुर और ताल के बीच विधायक श्री सिंह ने भक्ति गाने गाये जिसपर लोगो ने खूब वाहवाही की। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्तिमय  बन गया था और लोगो में काफी उत्साह दिख रहा था।  तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त और आम लोगों ने हाथो में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश भक्ति के नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा में विधायक के अलावा अंचलाधिकारी मोनिका आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी  चिरंजीव पांडे, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष भाजपा सह मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, हिमांशु सिंह उर्फ गोपू सिंह, शशि रंजन सहनी , राजेश्वर यादव , सजावल राम, अरविंद सिंह, अरविंद तिवारी, दुलार यादव, कोटवा उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हीरा मिश्रा,शिक्षक सुदीष्ट प्रसाद यादव, कोटवा बड़हरवा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार , अर्जुन कुंअर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page