डीआरआई ने नागपुर स्टेशन पर 3.09 करोड़ का सोना जब्त किया, एक यात्री गिरफ्तार

डीआरआई ने नागपुर स्टेशन पर 3.09 करोड़ का सोना जब्त किया, एक यात्री गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मुंबई। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3.09 करोड़ रुपये मूल्य का 2.165 किलोग्राम सोना जब्त किया।इस मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तस्करी कर भारत लाया गया सोना रेलवे नेटवर्क के जरिए दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर नागपुर में डीआरआई की टीम ने रेलवे स्टेशन पर निगरानी शुरु की। जांच के दौरान ही डीआरआई की टीम को पता चला कि तस्करी का सोना 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री के पास है।

इसके बाद डीआरआई टीम ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही संदिग्ध यात्री को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान यात्री के पास से 2.165 किलोग्राम वजन की सोने की 16 छड़ें बरामद हुईं। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 3.09 करोड़ रुपये है। डीआरआई ने सोना जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सोना भारत-बांग्लादेश सीमा से किस नेटवर्क के जरिए भारत लाया गया और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page