बिहार पुलिस परीक्षा में नकल कराने के आरोप में एक सिपाही और दो होमगार्ड समेत आठ गिरफ्तार

बिहार पुलिस परीक्षा में नकल कराने के आरोप में एक सिपाही और दो होमगार्ड समेत आठ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

सारण (बिहार)। सारण पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की 29 जुलाई को आयोजित गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक पद की लिखित परीक्षा में नकल कराने वाले समूह का पर्दाफाश किया है।पुलिस और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की सतर्कता से परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर सक्रिय समूह के आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में दो अभ्यर्थी, एक सिपाही और दो होमगार्ड जवान भी शामिल हैं। मुफस्सिल थानांतर्गत आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनी केंद्र पर प्रवेश के दौरान फ्रिस्किंग सघन चेकिंग के दौरान दो परीक्षार्थियों विश्वजीत कुमार शर्मा वैशाली एवं अमित कुमार भोजपुर के पास से संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि केंद्र के बाहर मौजूद उनके सहयोगी वॉकी-टॉकी के जरिए उत्तर पुस्तिका का हल उपलब्ध कराने वाले थे। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने परीक्षार्थियों की निशानदेही पर केंद्र के बाहर घेराबंदी कर छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से एक ब्लूटूथ डिवाइस, एक वॉकी-टॉकी सेट, दो चार्जर, बैटरी, नौ मोबाइल, एक कार, दो आधार कार्ड एवं दो प्रवेश पत्र जब्त किए गए। इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता, बिहार लोक परीक्षा अधिनियम 2024 एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

किसकी क्या भूमिका:

पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल सिपाही परीक्षा प्रणाली की कमियों का फायदा उठाकर अभ्यर्थियों को नकल सामग्री और सॉल्वर उपलब्ध कराता था। होमगार्ड परीक्षा केंद्रों के आसपास की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लीक करने में मदद करते थे। गिरोह के बाकी छह सदस्य अभ्यर्थियों को ढूंढने, पैसों का लेनदेन संभालने और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (जैसे ब्लूटूथ डिवाइस) की व्यवस्था करने का काम करते थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page