चिरैया में सीएसपी संचालक को गोली मार कर 4.28 की लूट

चिरैया में सीएसपी संचालक को गोली मार कर 4.28 की लूट
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक मुकेश कुमार को गोली मारकर करीब चार लाख अठाईस हजार रुपये लूट लिए। घायल मुकेश घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महुआही मुर्शिदाबाद निवासी हैं।

बताया जाता है कि वह बगहा स्थित बैंक से नकदी लेकर अपने सीएसपी केंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान बगहा व दिपही गांव के बीच सुनसान सड़क पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। रुपये छीनने के दौरान हुई छीना-झपटी में अपराधियों ने गोली चला दी, जो उनके बाह में लगी। इसके बाद बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए। घायल मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चिरैया थाना, घोड़ासहन थाना, सिकरहना डीएसपी, एफएसएल तथा टेक्निकल सेल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page