गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार में मुस्लिम महिला अनीसा बानो ने कराया अखण्ड शिव यज्ञ का शुभारंभ

गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार में मुस्लिम महिला अनीसा बानो ने कराया अखण्ड शिव यज्ञ का शुभारंभ
Facebook WhatsApp

हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास के प्रथम दिवस के अवसर पर हरिद्वार में तीर्थाचार्य संत राम विशाल दास के मार्गदर्शन में मुस्लिम महिला अनीसा बानो ने एक धर्मशाला में अखण्ड शिव यज्ञ का शुभारंभ किया।यह वैदिक अनुष्ठान 6 अगस्त तक शहर के विभिन्न स्थानों पर निरंतर आयोजित किया जाएगा।

यज्ञ का संचालन पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ पंडित जितेंद्र ज्योति ने कराया। यज्ञ में आहुति देने वालों में एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक, रिजवाना, अब्दुल्ला, इकरार सहित कई साधक शामिल रहे। कार्यक्रम में महंत ओमदास, स्वामी करण गिरी, ठाकुर विशाल राणा, राजेश कुमार, देवेंद्र राजपूत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में भाग लिया।

तीर्थाचार्य संत राम विशाल दास ने कहा कि अखण्ड शिव यज्ञ केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं है, बल्कि यह विश्व कल्याण के लिए किया जाने वाला वैदिक अभियान है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय माना जाता है। इस महीने में यज्ञ, जप और तप का विशेष महत्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रद्धा और आस्था के साथ की गई प्रार्थना को भगवान शिव अवश्य स्वीकार करेंगे। सनातन परंपराएं ही विश्व शांति, सौहार्द और मानव एकता का मार्ग प्रशस्त करती हैं।यज्ञ की यजमान अनीसा बानो ने बताया कि उन्होंने यह अनुष्ठान देश में सुख-शांति, समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और भारत के पुनः विश्वगुरु बनने की कामना के साथ शुरू किया है। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत पीड़ा साझा करते हुए भगवान शिव से अपने बच्चों से शीघ्र मिलन की प्रार्थना भी की। अनीसा ने स्पष्ट किया कि यह यज्ञ केवल उनकी व्यक्तिगत मनोकामना के लिए नहीं, बल्कि विश्व शांति, मानव कल्याण और समाज में प्रेम व एकता की स्थापना के लिए समर्पित है। उन्होंने इस अवसर पर गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की कामना भी व्यक्त की।

कार्यक्रम में उपस्थित एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक ने कहा कि सनातन परंपराएं, यज्ञ और आध्यात्मिक साधनाएं ही मानवता को जोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग राष्ट्र, समाज और विश्व मानवता के कल्याण की भावना से इस यज्ञ में सहभागी बने हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page