1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित विशाल रैली में भाग लेने का आह्वान
जनता के मताधिकार से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीः गप्पू राय
मोतिहारी। गांधी आश्रम बंजरिया पंडाल में अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमिटी, ई. शशि भूषण राय, उर्फ गप्पू राय की अध्यक्षता एवं मदन प्रसाद कुशवाहा के संचालन में “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान के अवसर पर पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।
उन्होने कहा कि वोट चोरी आज के समय में एक व्यापक मुद्दा बनी हुई है। जिससे चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता कमजोर हुई है। कहां कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जून खड़गे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 01. नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान मेें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का अह्वान किया। उन्होने कहां कि वोट बचाओ देश बचाओ एवं वोट चोरी के मुद्दे पर चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है।
फलस्वरूप जनता के मताधिकार से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नही होगा। उन्होने मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर को स्थगित करने, मतदासूचियों से हटाये गये उन 13 करोड़ नामो को बहाल करने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। जबकि ई. शशि भूषण राय, उर्फ गप्पू राय ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन-जागरण को जरूरी बताया।
उन्हाने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियो और चुनावी पारदर्शित के मुद्दे पर निष्पक्ष नही होने के लिए चुनाव आयोग को दोषी बताया। श्री राय ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की सुरक्षा और सबसे बड़े अधिकार, मताधिकार को बचाने की इस ऐतिहासिक लड़ाई के लिए अपनी आवाज बुलन्द करने के लिए उचित समय बताया। उन्होने देशवासियो से अपील किया की अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचे और वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारो की जो लड़ाई लड़ रही है।
उसमें बढ़-चढ़ कर साथ दें, जिससे लोकतंत्र और संविधान को बचाया जा सकें। इस अवसर पर विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मो. अनवर आलम अंसारी, रमेश कुमार श्रीवास्तव, चुमन जायसवाल, मनोरंजन तिवारी, रंजीत पांडेय, मो. अजहर हुसैन, सुरेश राम, मोख्तार प्रसाद गुप्ता, मुन्नी देवी, मो. मोख्तार आलम, मो. खलीलुर्ररहमान, राजकुमार यादव, मो. अनवर हुसैन, रमेश सहनी, किशुन सहनी, राज कुमार अंजुमन सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

