निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी की विदाई एवं नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी का किया गया स्वागत

निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी की विदाई एवं नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी का किया गया स्वागत
Facebook WhatsApp

रक्सौल। अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल के सभागार में बुधवार को एक कार्यक्रम के बीच निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार को विदाई दी गई। वहीं नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी नागमणी वर्मा का स्वागत किया गया। अनुमंडल प्रशासन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अनुमंडल के सभी प्रखंड के बीडीओ, सीओ, नप के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ-साथ शिक्षा, आपूर्ति, कृषि, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।

संचालन रामगढ़वा बीपीआरओ के द्वारा किया गया।इस दौरान वक्ताओं ने बारी-बारी से अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के कार्यकाल की सराहना की और उनके मार्गदर्शन में किए गए कार्य के बारे में अपने अनुभव को साझा किया।

कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि एसडीओ मनीष कुमार के साथ टीम वर्क की भावना के साथ काम करने का मौका मिला। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़वा राकेश कुमार सिंह ने कहा कि निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के साथ काम करके काफी कुछ सीखने को मिला, उम्मीद है कि आगे भी उनका मार्गदर्शन हम सभी को प्राप्त होता रहेगा।

अवर निबंधन पदाधिकारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि एसडीओ मनीष कुमार के पास कोई समस्या लेकर जाने पर वह बातों को सुनते थे और उसका समाधान निकालते थे। , किसी परिस्थिति में पैनिक नहीं होते थे। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने रक्सौल में अपने कार्यकाल के दौरान कार्यालय के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मिले सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।

जबकि नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी नागमणी वर्मा ने कहा कि जो परंपरा अनुमंडल कार्यालय की चली आ रही है, उसका निर्वहन करते हुए सभी को साथ लेकर चलने का काम किया जाएगा।सरकार की योजना का सही से अनुपालन हो इसको लेकर टीम वर्क के साथ काम किया जाएगा।

मौके पर एसडीएच रक्सौल की उपाधीक्षक डॉ. स्वाती सपन, सर्जन डॉ. विजय कुमार, पीएचसी रक्सौल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, रक्सौल सीओ अरविंद कुमार, रामगढ़वा सीओ अमीत कुमार, आदापुर बीडीओ रंधीर कुमार, सीओ प्रज्ञा नयनन, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के साथ-साथ अनुमंडल कर्मी रामप्रवेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page