दो दर्जन मुकद्दमों में वांटेड 20 हजार का इनामी नेयाज चढ़ा पुलिस के हत्थे
-एसटीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार
मोतिहारी। केसरिया के चर्चित नेयाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग दो दर्जन मामलों में वांटेड और आर्म्स लाइसेंस के लिए पुलिस पदाधिकारी का फर्जी लेटर बनाकर हस्ताक्षर तक करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने नेयाज के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। लाइसेंस बनवाने के साजिश में शामिल चौकीदार मनोज सिंह गिरफ्तार किया गया। नेयाज पर छतौनी , नगर , बिजधरी और केसरिया सहित अन्य थाने में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी करने के साथ ही सघन पूछताछ शुरू किया है।
उसके विरुद्ध एसपी 20 हजार का इनाम घोषित किए थे। वह एक राजनीति पार्टी का नेता है जो चुनाव के दिनों में काफी सक्रिय रहा। पुलिस की स्पेशल टीम सहित टेक्निकल सेल की टीम कई दिनों से नेयाज की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी जिसके बाद पुलिस ने पटना से उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

