परिवार नियोजन के बारे में लोगों के बीच फैलाएं जागरूकता
परिवार नियोजन के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को जिलाधिकारी ने प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया
मोतिहारी। जिला गुणवत्ता यकीन समिति बैठक का आयोजन सहायक जिला समाहर्ता एवं सिविल सर्जन पूर्वी चम्पारण की संयुक्त अध्यक्षता में आरोग्य भवन सभागार जिला स्वास्थ्य समिति में हुई।बैठक में सहायक जिला समाहर्ता एंव सिविल सर्जन ने अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सभी उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया।
वहीं सदर अस्पताल, अनुमण्डलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थिएटर के सुदृढ़ीकरण एवं व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने का भी निर्देश दिया। उन्होने सभी कार्यरत सर्जन एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ को निर्देश दिया की स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर परिवार नियोजन अंतर्गत महिला बंध्यकरण एवं पुरुष नसबंदी की सेवा नियत दिवस निर्धारित करते हुए अपने अपने स्वास्थ्य संस्थान में देना सुनिश्चित करें।
जिले में मोबियस फाउंडेशन के परियोजना के तहत जननी संस्था द्वारा जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन ने सभी उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया की जिस संस्थान में सर्जन एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ कार्यरत नहीं है, वहां अन्य संस्थान में पदस्थापित सर्जन एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ से महिला बंध्यकरण एवं पुरुष नसबंदी की सेवा लें। मौके पर अमित कुमार जिला प्रबंधक पीएसआई इंडिया के एनएफएचएस-6 के आंकड़ों को पीपीटी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि परिवार नियोजन क्षतिपूर्ति योजना क्या है। इसका क्या लाभ है एवं निर्धारित दिन के निर्धारण से परिवार नियोजन के सुविधाओं में गुणवत्ता की सुधार कैसे होगी।
सीएस ने जिला अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल में प्रत्येक दिन सेवा दिया जाये एंव सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कम से कम सप्ताह में दो दिन सेवा प्रदान किया जाये। मौके पर उपस्थित जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के द्वारा एनक़्वास एवं कायाकल्प कार्यक्रम से संबंधित अधतन प्रतिवेदन से अवगत कराया गया गुणवत्ता आधारित सेवाओं पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया।
परिवार नियोजन कार्यक्रम में बेहतर सेवा प्रदान करने एवं सहयोग प्रदान करने के लिए जिला पदाधिकारी एंव सिविल सर्जन के द्वारा डॉ. एस एन सत्यर्थी, डॉ. सरुची स्मृति, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. रश्मि श्री, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. एससी भारतीय, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. ए कमाल, डॉ चंदन कुमार, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अमित कश्यप, डॉ विजय कुमार, डॉ. विकाश कुमार, डॉ. अमित कुमार जिला प्रबंधक पीएसआई इंडिया, सविता कुमारी एवं राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं जिला आशा समन्वयक नंदन झा ने बताया की 11 से 31 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा योग्य दम्पतियों को जागरूक करने में आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस एन सत्यर्थी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ठाकुर विश्व मोहन, डीसीएम नन्दन झा आदि मौजूद थे।

