एसएसबी की कार्रवाई में 351 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बनकटवा। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों और अवैध सामानों की तस्करी को रोकने के लिए एसएसबी पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में इंटेलिजेंस सेटअप 71वीं बटालियन को इनपुट प्राप्त हुआ था। खुफिया सूचना में सीमा पार से भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब की खेप भारतीय क्षेत्र में लाए जाने की बात कही गई थी।
इस इनपुट के मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए ‘जी’ कंपनी बरहरवा बॉर्डर आउटपोस्ट बीओपी जोलगांवा, 71वीं बटालियन एसएसबी नाकेबंदी की गई देर रात सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षाबलों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। टीम ने तत्परता दिखाते हुए भवानीपुर चनरी पुल के पास नाकेबंदी को कर पिलर संख्या 367/02 के पास स्थित सैनिक रोड से भारतीय क्षेत्र के भीतर लगभग 1.5 किलोमीटर अंदर है। वहां घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने तस्करों को मौके से भारी मात्रा में अवैध कुल 351 बोतल नेपाली ‘कस्तूरी शराब’ जब्त कर लिया गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन मौके से एक मुख्य आरोपी को दबोचा लिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है, जो दिनेश कुमार का पुत्र है। वह ग्राम पकही थाना लखौरा, का निवासी बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी एसएसबी के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब्त की गई 351 बोतल कस्तूरी शराब और गिरफ्तार किए गए तस्कर के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

