पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास के आरोप में तीन गिरफ्तार

पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास के आरोप में तीन गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

कोटवा। स्थानीय पुलिस ने सड़क दुर्घटना में एक और हत्या के प्रयास के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने सड़क दुर्घटना में बवाल करने और पुलिस पर हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के दीपउ गांव का सरोज यादव बताया गया है।

मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत के बाद दीपउ चौक पर हुए हंगामे के बीच पुलिस टीम पर हमला किया गया था, जिसको लेकर कांड संख्या 420 / 25 दर्ज किया गया था। घटना में शामिल लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर और स्थानीय चौकीदार के द्वारा किया गया। जिसमें कई लोगों की संलिप्तता सामने आई थी,जिनके विरुद्ध मामला को सत्य पाते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में गिरफ्तारी की गई है।

बताया गया है कि इस मामले में पूर्व में भी कई लोग गिरफ्तार किए गए है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।वही हत्या के प्रयास की लेकर दर्ज प्राथमिकी संख्या 280 / 26 , दिनांक 10 जुलाई 26 के आरोपी महादेव भगत और चुन्नू भगत , दोनों कल्याणपुर वृत्त , कोटवा की गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावे एसआई कृष्णा राय सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page