डिग्री महाविद्यालय से संबंधित सभी सिविल कार्य दो दिनों में हर हाल में पूर्ण करेंः डीएम
-15जुलाई को समारोह का आयोजन कर डिग्री महाविद्यालयों का होगा शुभारंभ
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता मे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के 15 प्रखंडों में आरंभ किए जा रहे 15 डिग्री महाविद्यालय के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत के साथ साथ सभी चिन्हित डिग्री कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे।
इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य से अभी तक के कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई एवं उसके आलोक में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि हर हाल में सभी 15 प्रखंडों में उत्क्रमित किए जा रहे डिग्री महाविद्यालय के लिए सभी तरह के सिविल कार्य अगले दो दिन में पूर्ण करा लें।उन्होने कहा गया कि मुख्य रूप से चिन्हित कमरों का रंग रोगन, बिजली की व्यवस्था, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए। 15 जुलाई 2026 से डिग्री महाविद्यालय के शुभारंभ के लिए समारोह आयोजित किए जाएंगे।
समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश जगह सिविल वर्क पूर्ण हो चुके हैं,जहां बाकी हैं उसके संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देश दिया कि दो दिन में हर हाल में इसे पूरा कर प्रतिदिन संध्या में इसकी समीक्षा करें। निर्देश दिया गया कि पीचईडी, भवन एवं भवन (विद्युत) के कार्यपालक अभियंता कार्य पूर्णता संबंधी सर्टिफिकेट अगले दो दिन में उपलब्ध कराएंगे।
बैठक में उपस्थित डिग्री कॉलेज के प्राचार्यों के द्वारा बताया गया कि जो नए डिग्री कॉलेज आरंभ किए जा रहे है, वहां पर अभी कुल 06 विषय – हिंदी,अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र की पढ़ाई कराई जाएगी। राज्य सरकार के सात निश्चय का चतुर्थ निश्चय “उन्नत शिक्षा-उज्जवल भविष्य” अंतर्गत विभागीय संकल्प 633 दिनांक 30.04.2026 के आलोक में पूर्वी चंपारण जिले में 15 डिग्री महाविद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया है। उक्त के आलोक में इन डिग्री महाविद्यालय में ससमय में पठन-पाठन का कार्य प्रारंभ हो सके, इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।

