एमएस काॅलेज में रेड रन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

एमएस काॅलेज में रेड रन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Facebook WhatsApp

– सफल प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रतिनिधित्व 

मोतिहारी। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन एवं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार शनिवार  को मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी के सेहत केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गांधी मैदान, मोतिहारी में महाविद्यालय स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा समाज में जन-जागरूकता का संदेश प्रसारित करना था। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व महाविद्यालय स्थित सेहत केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ. विदुषी दीक्षित, जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, एनएसएस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. गौरव भारती तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार पांडेय और मनोवैज्ञानिक और समाजसेवी डॉ. अरुण कुमार ने प्रतिभागियों को रेड रन अभियान के उद्देश्य एवं एचआईवी/एड्स से बचाव, जागरूकता तथा सामाजिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी।

उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के एनएसएस. स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छात्र वर्ग से डेविड, आशुतोष, मनीष, गुलशन एवं सूरज, जबकि छात्रा वर्ग से अदिति, मुस्कान, वैष्णवी, काजल एवं सुलेखा का चयन जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता के लिए किया गया।

चयनित प्रतिभागी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमएन. हक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय के विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाएंगे। वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सेहत केंद्र, एन.एस.एस. इकाई तथा सभी प्रतिभागियों की सराहना की।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page