यूपी के एटा में कंटेनर ने रोडवेज बस यात्रियों को रौंदा, पांच की मौत

यूपी के एटा में कंटेनर ने रोडवेज बस यात्रियों को रौंदा, पांच की मौत
Facebook WhatsApp

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हो गए। हादसा कीलरमाऊ गांव के पास उस समय हुआ, जब खराब होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के बाहर खड़े यात्री इसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही बागवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने बुलंदशहर निवासी सतेंद्र (38), फर्रुखाबाद निवासी राजेश (34), सुखराम (30), शैलेश (29) और

एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आनंद (52) निवासी सेक्टर-34 नोएडा, विवेक (30), पूनम (32), विक्रांत (23) और सुमित निवासी नवाबगंज फर्रुखाबाद, नीतीश (30) निवासी आवास विकास कॉलोनी एटा, विशाल (15), रवी (17), यतेंद्र (27), दक्ष (10) निवासी मेरठ, रिशु (21) निवासी खलवारा फर्रुखाबाद तथा ब्रजेश (24) निवासी बचमई, अमांपुर (कासगंज) सहित कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है।बस दिल्ली जा रही थी।

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन जी समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर और रोडवेज बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे की जांच की जा रही है।

मृतक राजेश के भाई पवन कुमार ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके भाई की मौत हो गई। उनका छोटा भाई अवधेश और परिवार की दो बच्चियां दिल्ली जा रही थीं।जिलाधिकारी ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी लेकिन उसका कुछ हिस्सा सड़क पर था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बाहर खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page