पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क की जांच में राजस्थान एटीएस के 20 से अधिक शहरों में छापे

पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क की जांच में राजस्थान एटीएस के 20 से अधिक शहरों में छापे
Facebook WhatsApp

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाने का आरोप, 28 संदिग्ध हिरासत में

जयपुर। राजस्थान एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने शुक्रवार सुबह राज्य के 20 से अधिक शहरों में पाकिस्तान आधारित आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की।इस दौरान 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शाहजाद भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं से संपर्क करता था। वह ऑनलाइन गेम, पैसे कमाने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ाव का लालच देकर पहले दोस्ती करता और बाद में उनसे सेना, पुलिस व अन्य संवेदनशील स्थानों की फोटो और वीडियो मंगवाता था। जांच एजेंसियों के अनुसार उसके निशाने पर विशेष रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों के युवा थे।

सूत्रों के अनुसार एटीएस लंबे समय से सोशल मीडिया पर शाहजाद भट्टी को फॉलो करने वाले और उससे संपर्क रखने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी निगरानी के आधार पर शुक्रवार को राज्यभर में एक साथ कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए गए लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल फोन, चैट, डिजिटल डाटा और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि शाहजाद भट्टी ने राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी स्लीपर सेल नेटवर्क सक्रिय किया हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े लोगों तक हवाला के जरिए धन पहुंचाया जाता था।

एजेंसियां अब वित्तीय लेनदेन, डिजिटल संपर्क और संभावित नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं।एटीएस की यह कार्रवाई राज्य में संभावित आतंकी और जासूसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और गिरफ्तार संदिग्धों की भूमिका को लेकर विस्तृत खुलासा कर सकती हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page