भारत-नेपाल सीमा से दो उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार,सुरक्षा एजेंसी कर रही पूछताछ 

भारत-नेपाल सीमा से दो उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार,सुरक्षा एजेंसी कर रही पूछताछ 
Facebook WhatsApp

-अवैध रूप से भारत में रहने के बाद नेपाल में प्रवेश के पूर्व एसएसबी ने कब्जे में लिया 

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित भारत-नेपाल मैत्री पुल के समीप भारत से नेपाल जाने के दौरान दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

जानकारी के अनुसार, सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नियमित जांच के दौरान दोनों महिलाओं को संदेह के आधार पर रोका। पूछताछ एवं दस्तावेजों की जांच में उनके भारत में अवैध रूप से रहने की आशंका सामने आने पर एसएसबी ने उन्हें हिरासत में लेकर हरैया थाना पुलिस को सौंप दिया।

हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान मखफूजा देखकोनोवा (32 वर्ष), पिता–मखमदजोन, निवासी फेजगाना, जिला क्यूकोन, फरगना, उज्बेकिस्तान तथा मफतुना किलिचेवा (35 वर्ष), पिता–बखोदिरोवना, निवासी जो’जाओबोड, जिला पयारी, समरकंद, उज्बेकिस्तान के रूप में हुई है।

पुलिस दोनों महिलाओं के यात्रा दस्तावेज, वीजा, भारत में प्रवेश एवं ठहरने की अवधि सहित अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में उनके भारत में अवैध रूप से रहने की बात सामने आई है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जबकि सीमा सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों महिलाएं भारत में कब और किस उद्देश्य से आई थीं तथा नेपाल जाने के पीछे उनका क्या उद्देश्य था।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page