स्कार्पियो और अपाची सवार पांच बदमाश गिरफ्तार,आर्म्स और कारतूस बरामद

स्कार्पियो और अपाची सवार पांच बदमाश गिरफ्तार,आर्म्स और कारतूस बरामद
Facebook WhatsApp

-लूट की घटना को अंजाम देने की योजना विफल 

गिरफ्तार अपराधियों का रहा है आपराधिक इतिहास

मोतीहारी। पुलिस ने समय रहते एक बड़ी लूट की योजना को नाकाम कर दिया है। इस दौरान घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे पाँच शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ रंगे हुई हाथों दबोच लिए गये। गिरफ्तार अपराधी स्कार्पियो और अपाची बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

पुलिस की यह कार्रवाई मोतिहारी  एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई। एसपी को देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा होने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद, रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में एक  एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने दरपा थाना क्षेत्र के बोल्डरवा चौक के पास घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार, कारतूस और गाड़ियां बरामद की गई। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कार्पियो और अपाची बाइक को रोका। तलाशी लेने पर पुलिस को अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामान मिले।

पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2 बाइक और 6 मोबाइल फोन जब्त किए। पुलिस की कड़ी पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।गिरफ्तार अपराधियों की पहचान और अपराधिक इतिहास को खंगालने की कवायद चल रही है। अपराधियों की पहचान हुई है, उसमें आदापुर थाना क्षेत्र के बिट्टू सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, संतोष यादव, विशाल कुमार और दरपा थाना क्षेत्र का अजीत कुमार गुप्ता शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए कई अपराधियों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। वे पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहे हैं।

एक सप्ताह पूर्व दरपा थाना क्षेत्र में हुई घटना में उक्त बदमाशों की संलिप्तता रही है,  जिसमें प्रयोग की गई एक बाइक सहित दो बाइक को बरामद किया गया है। पुलिस टीम में रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद के साथ सर्किल इंस्पेक्टर रंजय कुमार, दरपा थानेदार अनीश कुमार, दरोगा अनुज कुमार , दीआईयूं के करण सिंह , अनुज कुमार सिंह , मदन कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page