सुगौली में टेम्पू-पिकअप की हुई भीषण टक्कर में चार की मौत

सुगौली में टेम्पू-पिकअप की हुई भीषण टक्कर में चार की मौत
Facebook WhatsApp

-चार हुए घायल,गंभीर घायल  बेतिया हुए रेफर,पुलिस जांच में जुटी

सुगौली। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ छपवा-बेतिया में छपवा से सटे नयका टोला के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार छपवा की ओर से यात्रियों को लेकर टेंपू बेतिया जा रही थी। उसी क्रम में बेतिया की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपू के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों की मौके पर हीं मौत हो गई।साथ हीं पिकअप वैन भी पलट गई।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को टेम्पू से बाहर निकाल कर मदद की। सूचना मिलने पर सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया।

मृतकों की पहचान रुबिना खातून (30वर्ष),आयसा खातून (22वर्ष), जयद खान (7वर्ष) और भैरों साह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल चांद खान, शंकर कुमार शर्मा, रिफत प्रवीण,मन्नत प्रवीण को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page